Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गोंडा जिले के इटीयाथोक क्षेत्र मे अज्ञात बाहन के टककर से एक छात्र की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग पर बीरपुर सूबेदार के पास हुई।

गोंडा जिले के इटीयाथोक क्षेत्र मे अज्ञात बाहन के टककर से एक छात्र की मौत 2 गंभीर रूप से घायल

अहमद हुसैन उर्फ संपादक उजाला के समाचार डिजिटल बहराइच

गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक छात्र की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग पर बीरपुर सूबेदार के पास हुई।

मृतक छात्र की पहचान टंडेल पुरवा गांव निवासी विशाल के रूप में हुई है। घायलों में विशाल का छोटा भाई विवेक और देवभारी निवासी अंकित शामिल हैं। तीनों छात्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

विशाल और विवेक इटियाथोक जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में दाखिला कराने गए थे। वापसी में वे पांडेय पुरवा स्थित एक निजी विद्यालय में अपने पुराने शिक्षकों से मिलने भी गए थे। वहां से लौटते समय अंकित भी उनके साथ था।

विशाल की मौत की खबर से उसके परिवार में शोक का माहौल है। मृतक के पिता राजेश कोलकाता में नेवी शिप पर निजी नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वे मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं। विशाल दो भाइयों में बड़ा था। घायल विवेक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!