बहराइच: पंजाब के थाने पर हमला करने वाले दो आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार, भारत में प्रवेश करने की थी कोशिश
भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई।

बहराइच: पंजाब के थाने पर हमला करने वाले दो आरोपी नेपाल सीमा से गिरफ्तार, भारत में प्रवेश करने की थी कोशिश
भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर इनकी गिरफ्तारी की गई।
पंजाब में वर्ष 2023 में अजनाला थाने पर हमले के वांछित विक्रमजीत सिंह को भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने बृहस्पतिवार देर शाम गिरफ्तार किया है। पंजाब के रूपनगर निवासी विक्रमजीत प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़ा है। वह नेपाल में पहचान छिपाकर रह रहा था और भारत में प्रवेश की कोशिश कर रहा था।
भारत-नेपाल सीमा स्थित बॉर्डर आउट पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एसएसबी और रुपईडीहा पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह फरवरी 2023 के अजनाला थाना हमले के बाद से फरार था। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच का फोकस फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह, अवैध सीमा पार कराने वाले नेटवर्क और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका पर है। पूरे सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
गाैरतलब है कि पंजाब के अमृतसर जिले के अजनाला थाने पर वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अपने साथी लवप्रीत सिंह ”तूफान” को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया था। हिंसक झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और भारी दबाव के बीच पुलिस ने लवप्रीत सिंह को रिहा कर दिया। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह और उसके कई साथियों को गिरफ्तार किया गया।
बिना वैध वीजा के अमेरिकी नागरिक भी पकड़ा गया
एसएसबी और पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को पंजाब के मोगा निव�




