बहराइच -: कुलदीप निषाद की मौत से नाराजगी, परिवारजन ने हत्या और अपहरण का लगाया आरोप
भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव की मौजूदगी में सोमवार दोपहर कुलदीप निषाद का उनके पैतृक गांव गोड़ाहिया नंबर एक में अंतिम संस्कार कर दिया गया

बहराइच -: कुलदीप निषाद की मौत से नाराजगी, परिवारजन ने हत्या और अपहरण का लगाया आरोप
उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खां
भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव की मौजूदगी में सोमवार दोपहर कुलदीप निषाद का उनके पैतृक गांव गोड़ाहिया नंबर एक में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में तनाव और गमगीन माहौल रहा। मृतक के परिजनों ने कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कुलदीप का अपहरण कर हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने शुरुआत से ही मामले को टालते हुए उनकी गुहार अनसुनी की।घटना की जानकारी मिलते ही विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद और जिला सह प्रभारी विनेश निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद ने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी है। जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मालूम हो कि शनिवार को 20 वर्षीय कुलदीप का शव नदी से बरामद हुआ था। रविवार को परिवारजन ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जमा किया था।




