Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में अभिषेक चंद्र साहू अध्यक्ष निर्वाचित

बहराइच ब्यूरो 19  सितंबर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को यू.पी. एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई बहराइच का चुनाव एवं मतगणना कराई गई

मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में अभिषेक चंद्र साहू अध्यक्ष निर्वाचित

 

 

बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर।

बहराइच ब्यूरो 19

सितंबर। शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को यू.पी. एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई बहराइच का चुनाव एवं मतगणना कराई गई। चुनाव पर्यवेक्षक अब्दुल रहमान, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडलीय सचिव मोहम्मद कासिम की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुल 42 मत पड़े, जिसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच के वरिष्ठ सहायक अभिषेक चंद्र साहू ने 22 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक शिवलाल को पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। शिवलाल को 20 मत मिले। वहीं सचिव पद पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बहराइच के वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीजीआईसी कैंसरगंज बहराइच के वरिष्ठ सहायक राजू वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष पद पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बहराइच के वरिष्ठ सहायक एवं उर्दू अनुवादक महफूजुर्रहमान तथा ऑडिटर पद पर मामराज राजकीय इंटर कॉलेज नूपुर पयागपुर बहराइच के वरिष्ठ सहायक धीरज त्रिपाठी को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!