मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 19 सितंबर। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीमों की महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना शामिल हैं। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को पुलिस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। पुलिस कर्मियों ने 112 इमरजेंसी कॉल एवं मोबाइल पैनिक बटन के उपयोग का डेमो भी दिया और पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।




