उत्तर प्रदेश

भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार

 बहराइच ब्यूरो जरवल बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की ओर से संगठन विस्तार को लेकर जरवल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया।

भाकियू भानू ने चलाया सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार को मिली रफ्तार

 

 

बहराइच ब्यूरो

जरवल बहराइच। भारतीय किसान यूनियन (भानू) की ओर से संगठन विस्तार को लेकर जरवल क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। शनिवार को ग्राम हसनापुर (धवरिया) में आयोजित अभियान के दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर 15 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव चन्द्र भान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ जाकिर अली तथा जिलाध्यक्ष बहराइच धरम चन्द्र (महेश) की मौजूदगी में नियुक्तियों की घोषणा हुई। मोहम्मद रऊफ उर्फ पन्नू को मंडल सचिव गोंडा, हाजी मोहम्मद सईद कादरी को जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को जिला संयोजक, मोहम्मद मुकीद मलिक को जिला प्रवक्ता, रिजवान अंसारी को जिला संगठन मंत्री, आजम अली बकाई को जिला सचिव, नसीफ अहमद को जिला सचिव, मोहम्मद राशिद खान को जिला संगठन मंत्री तथा तौहीद अहमद को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं राम बहादुर यादव को तहसील उपाध्यक्ष कैसरगंज, वकील अहमद को तहसील मीडिया प्रभारी कैसरगंज, मोहम्मद शकील को ब्लॉक उपाध्यक्ष जरवल, मुनीर अहमद को ब्लॉक सचिव जरवल तथा मोहम्मद कलीम को ब्लॉक संगठन मंत्री जरवल की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने, किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और किसानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!