Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती के सिसवारा में भूमि विवाद में हंगामा, पुलिस वाहन से कूदे युवक की मौत, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निलंबित

जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला अंतर्गत ग्राम सिसवारा दा० भरथापुर पर० व तहसील इकौना में भूमि विवाद को लेकर बड़ा विवाद हो गया।

 

श्रावस्ती के सिसवारा में भूमि विवाद में हंगामा, पुलिस वाहन से कूदे युवक की मौत, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक निलंबित

 

श्रावस्ती | उजाला हिंद

 

जनपद श्रावस्ती के थाना गिलौला अंतर्गत ग्राम सिसवारा दा० भरथापुर पर० व तहसील इकौना में भूमि विवाद को लेकर बड़ा विवाद हो गया।

 

जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी* द्वारा संयुक्त प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि दिनांक 22-09-2026 को भूमि विवाद निस्तारण हेतु राजस्व टीम तथा पुलिस टीम मौके पर गई थी। कार्यवाही के दौरान उपस्थित कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

 

शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 05 महिलाओं व 01 पुरुष को पुलिस के सरकारी वाहन से थाना भेजा जा रहा था। वाहन में सवार *श्री कमलेश कुमार पुत्र बृजलाल नि० मदारपुरवा पुरूषोत्तमपुर* ने वाहन का गेट खोलकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिस कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।

 

घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गिलौला लाया गया, जहां से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

उक्त प्रकरण में प्रथम दृष्टया लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की घोर लापरवाही परिलक्षित होने पर *राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को निलंबित* करते हुए विभागीय कार्यवाही संस्थित की गई है। साथ ही सम्पूर्ण प्रकरण में राजस्व एवं पुलिस की भूमिका की जांच हेतु *अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में जांच समिति गठित* की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!