घण्टाघर लेबर अड्डे पर लगा पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर, 47 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को घण्टाघर स्थित लेबर अड्डे पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के कल्याणार्थ प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के मार्गदर्शन में आयोजित

घण्टाघर लेबर अड्डे पर लगा पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर, 47 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण
बहराइच ब्यूरो 23 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को घण्टाघर स्थित लेबर अड्डे पर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के कल्याणार्थ प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकों की टीम ने 47 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। वहीं श्रम विभाग की ओर से 67 श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण कराया गया, जबकि 61 श्रमिकों को डिजिटल लेबर चौक ऐप डाउनलोड कराया गया। शिविर में मौजूद सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने श्रमिकों से समय पर अपना पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत श्रमिकों की सुविधा के लिए आगामी 24 सितंबर को लेबर अड्डा चांदपुरा तथा 28 सितंबर को लेबर अड्डा छावनी बाजार में पंजीयन एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक श्रमिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, पंजीयन अथवा नवीनीकरण कराने तथा श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया। शिविर के दौरान श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।




