Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: नहर के पुल के ऊपर से बह रहा पानी, बढ़ते जलस्तर से लोगों में दहशत

बहराइच। जिले के संकरपुर चौराहे के पास नहर में बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

बहराइच: नहर के पुल के ऊपर से बह रहा पानी, बढ़ते जलस्तर से लोगों में दहशत*

 

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच – समीर खां

 

बहराइच। जिले के संकरपुर चौराहे के पास नहर में बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नहर उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बहने से आवागमन बाधित होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी का बहाव तेज है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निगरानी बढ़ाई जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग व सतर्कता के इंतजाम किए जाएं।

 

फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी, नहर और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें और सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!