Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित, बूथ को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

आज दिनांक 22/7/2026 को श्रावस्ती विधानसभा 290 के माननीय विधायक श्री रामफेरन पांडे जी के आवास पर बूथ अध्यक्षों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित, बूथ को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

राम सागर निषाद ब्लॉक रिपोर्टर जमुनहा श्रावस्ती उजाला हिंद समाचार

आज दिनांक 22/7/2026 को श्रावस्ती विधानसभा 290 के माननीय विधायक श्री रामफेरन पांडे जी के आवास पर बूथ अध्यक्षों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की शुरुआत में विधायक जी ने सभी बूथ अध्यक्षों का एक-एक बैग, डायरी, पेन और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस मौके पर विधायक रामफेरन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की जीत की नींव बूथ से ही तय होती है। आप सभी अपने-अपने बूथ को सबसे मजबूत बनाएं। सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए घर-घर संपर्क करें और मतदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनें।

बैठक में मौजूद सभी बूथ अध्यक्षों ने विधायक जी के मार्गदर्शन में बूथ को मजबूत बनाने और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उजाला हिंद समाचार डिजिटल बहराइच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!