कर्तव्यनिष्ठ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर को ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी
बहराइच जनपद के थाना नवाबगंज अंतर्गत चौकी संथालिया में कार्यरत चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर को उनके स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार, 22 जुलाई 2026 को ग्रामीणों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

कर्तव्यनिष्ठ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर को ग्रामीणों ने भावभीनी विदाई दी
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार बहराइच
बहराइच जनपद के थाना नवाबगंज अंतर्गत चौकी संथालिया में कार्यरत चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर को उनके स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार, 22 जुलाई 2026 को ग्रामीणों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई समारोह में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों ने चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर रही और आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोग राज मंगलत्रिपाठी अनूप शर्मा शिवम शर्मा हरीश यादव जवाहर लाल शुक्ला प्रदीप कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि मजगांव राम प्रसाद आर्य प्रधान गुलरिया आसाराम मौर्य और अन्य ग्रामीण ने सरल व्यवहार, ईमानदारी एवं जनसहयोग की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्य हमेशा याद रखा जाएगा।
रिपोर्ट: उजाला हिंद समाचार डिजिटल, बहराइच