Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ,सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज।

बहराइच:- सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधवपुरी, बहराइच में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया,विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ,सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज।

 

बहराइच:- सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज माधवपुरी, बहराइच में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया,विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भैया-बहनों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी बाल लीलाओं को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।कार्यक्रम के लिए विद्यालय के मंच को रंग-बिरंगे गुब्बारों, पुष्पों, आकर्षक चित्रों एवं पारंपरिक सज्जा से बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। मंच पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाता मनोहारी दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में सजे छोटे भैया-बहनों ने अपनी मनमोहक छवि से उपस्थित सभी को प्रफुल्लित कर दिया। सजाए गए मटके और पारंपरिक परिवेश ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी आकर्षक बना दिया।विद्यालय की बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों एवं मधुर गायन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो उठा।कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक ऋषि शंकर शर्मा, प्रवक्ता भौतिक विज्ञान ने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया। राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर अनूप कुमार गुप्ता, मंजू निगम, आलोक श्रीवास्तव, जितेंद्र बाजपेई, राजेंद्र कुमार मिश्र, लक्ष्मी पाण्डेय,गौतम कुमार यादव कार्यालय सहायक सहित समस्त सम्मानित आचार्य बंधु आचार्या बहनें, अभिभावक एवं प्रिय भैया बहन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!