बहराइच: नवाबगंज में संथालिया पुलिस का पैदल गश्त, SI हेमंत कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का एहसास
थाना नवाबगंज के अंतर्गत सीमा क्षेत्र चौकी संथालिया के उप निरीक्षक हेमंत कुमार चौधरी द्वारा आज क्षेत्र में सघन पैदल गश्त किया गया।

बहराइच: नवाबगंज में संथालिया पुलिस का पैदल गश्त, SI हेमंत कुमार चौधरी ने ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का एहसास
धनीराम यादव ब्यूरो/संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच / नवाबगंज
थाना नवाबगंज के अंतर्गत सीमा क्षेत्र चौकी संथालिया के उप निरीक्षक हेमंत कुमार चौधरी द्वारा आज क्षेत्र में सघन पैदल गश्त किया गया।
एसआई हेमंत चौधरी अपनी पुलिस टीम के साथ गांव-गांव पैदल भ्रमण पर निकले और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों व स्थानों की चेकिंग की गई और लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस 24 घंटे उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है, घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
एसआई की इस पहल से ग्रामीणों में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ा है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस पैदल गश्त अभियान की सराहना की।