Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जमुनहा में प्राथमिक विद्यालय में घटिया निर्माण का आरोप: पीली ईंट और गरीहा मसाले से बन रहा शौचालय

विकास खंड जमुनहा के अंतर्गत *ग्राम पंचायत हरबसपुर जबदी में सरकारी कार्यों में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में बन रहे शौचालय के निर्माण में मानक को ताक पर रखा जा रहा है।

जमुनहा में प्राथमिक विद्यालय में घटिया निर्माण का आरोप: पीली ईंट और गरीहा मसाले से बन रहा शौचालय

जमुनहा / श्रावस्ती | उजाला हिंद

विकास खंड जमुनहा के अंतर्गत *ग्राम पंचायत हरबसपुर जबदी में सरकारी कार्यों में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। यहां के प्राथमिक विद्यालय में बन रहे शौचालय के निर्माण में मानक को ताक पर रखा जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार शौचालय के निर्माण में पीली ईंट और गरीहा (कम सीमेंट वाला) मसाला लगाया जा रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और कुछ ही दिनों में इसके खराब होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय जैसे महत्वपूर्ण निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जबकि सरकार शिक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट – उजाला हिंद टीम, जमुनहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!