उजाला हिंद न्यूज चैनल की बैठक नानपारा में संपन्न
बहराइच। उजाला हिंद न्यूज चैनल के पत्रकारों की बैठक रविवार को नानपारा स्थित बंधन मैरिज हाल में आयोजित की गई

उजाला हिंद न्यूज चैनल की बैठक नानपारा में संपन्न
बहराइच से अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच। उजाला हिंद न्यूज चैनल के पत्रकारों की बैठक रविवार को नानपारा स्थित बंधन मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों एवं पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिवपुर ब्लॉक प्रमुख सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों की भूमिका, संगठन को मजबूत बनाने, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रधान संपादक धनीराम यादव, उप संपादक अहमद हुसैन, लीगल एडवाइजर डीपी श्रीवास्तव, यूपी हेड उमा शंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश, अनूप कुमार मिश्रा, रवींद्र कुमार तथा श्रावस्ती से प्रियव्रत मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार नानपारा शकील अंसारी वरिष्ठ धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव पत्रकार नानपारा डीके श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ करना चाहिए। साथ ही संगठन के सभी पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाहर से आए पत्रकारों का फूल-माला से स्वागत कर सम्मान किया गया। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।




