आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सम्मानित
बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री को लखनऊ में आयोजित

‘आयुष्मान संवाद’ वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. प्रो. संजय खत्री को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान जनपद बहराइच में आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि चिकित्सा महाविद्यालय के समस्त चिकित्सकों, अधिकारियों, आयुष्मान टीम, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी सहयोगियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय निरंतर प्रयासरत रहेगा। प्रधानाचार्य के सम्मानित होने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।