उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, हर माह 800 आवेदन कराने के निर्दश

बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। विकास भवन सभागार में बुधवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में आयोजित हुई

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, हर माह 800 आवेदन कराने के निर्दश

 

 

बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। विकास भवन सभागार में बुधवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में माह सितंबर 2026 के नवीन लक्ष्य 574 तथा योजना के तहत निर्धारित मासिक लक्ष्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं वेंडर्स को निर्देश दिए कि योजना के लक्ष्य की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक माह कम से कम 800 आवेदन कराने के साथ वेंडर चयन की प्रक्रिया भी पूरी की जाए। उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा को क्रमशः 200, 150 एवं 50 ऋण मामलों के मासिक लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना के अंतर्गत सभी वेंडर्स के ऋण की द्वितीय किश्त अविलंब जारी करने के निर्देश संबंधित बैंक अधिकारियों को दिए गए। सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को लंबित निरीक्षण रिपोर्टों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बहराइच, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी-2 यूपीनेडा बहराइच, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के जिला समन्वयक सहित शगुन इलेक्ट्रानिक, आरएस ट्रेडिंग, रोहित सोलर, फ्यूचर इनोवेशन, ए.के. इंटरप्राइजेज, अवतार टेक्नो और ए.एस. इंटरप्राइजेज से जुड़े वेंडर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!