उत्तर प्रदेश

तेज बारिश को लेकर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने की सतर्क रहने की अपील

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। मिहींपुरवा क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

तेज बारिश को लेकर एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने की सतर्क रहने की अपील

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 07 अक्टूबर। मिहींपुरवा क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी ने क्षेत्रवासियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है। एसडीएम ने कहा कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें तथा नदी, नालों, तालाबों, जलाशयों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास जाने से पूरी तरह परहेज करें। नदी एवं अन्य जलस्रोतों के समीप रहने वाले परिवार मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नदी, नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रखने तथा उन्हें ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने देने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ों, जर्जर भवनों, विद्युत पोल तथा बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। खुले स्थानों पर खड़े होने और पेड़ के नीचे आश्रय लेने से बचें। जलभराव वाले रास्तों पर वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतें। यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा दिखाई दे तो उसे छूने का प्रयास न करें और तत्काल संबंधित विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित आपदा राहत एवं बचाव तंत्र को सूचना देने की अपील की गई। एसडीएम ने लोगों से अफवाहों से बचने और मौसम व प्रशासन से संबंधित केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है, इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!