उत्तर प्रदेश

रिसिया में प्रयास एजुकेशन फाउंडेशन ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन, नाटक-गीत के माध्यम से बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

प्रयास एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज रेलवे स्टेशन चौराहा, रिसिया पर एक भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

रिसिया बहराइच

 

रिसिया में प्रयास एजुकेशन फाउंडेशन ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन, नाटक-गीत के माध्यम से बताई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

 

 

उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़ चैनल रिसिया

 

 

प्रयास एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज रेलवे स्टेशन चौराहा, रिसिया पर एक भव्य नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों सुशील शर्मा, शिवम सिंह, आनंद साहनी, पूजा सहित दर्जनों कलाकारों ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को नाटक और गीत के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मौजूद नगरवासियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का खूब आनंद लिया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि करणवीर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, कुश शुक्ला, अरविंद गुप्ता, बृजेश निषाद, आदर्श वर्मा, राजू निगम, जिलाजीत तिवारी, रवि यादव एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रभात गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!