गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने झिंगहा घाट का किया निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को झिंगहा घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल तथा आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने झिंगहा घाट का किया निरीक्षण
बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को झिंगहा घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल तथा आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी ने घाट पर भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा घाट पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विसर्जन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। वहीं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने, भीड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि विसर्जन के दौरान निर्धारित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाए और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो। प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने तथा आपसी समन्वय से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




