भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने घाटों का किया निरीक्षण, विसर्जन तैयारियों का लिया जायजा
मिहींपुरवा,बहराइच ब्यूरो 25 सितंबर। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने सीओ मिहींपुरवा पहुप सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गायघाट स्थित सरयू नदी सहित आदि तट का स्थलीय निरीक्षण कर गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने घाटों का किया निरीक्षण, विसर्जन तैयारियों का लिया जायजा
मिहींपुरवा,बहराइच ब्यूरो
25 सितंबर। गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को भारी बारिश के बीच उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने सीओ मिहींपुरवा पहुप सिंह एवं संबंधित अधिकारियों के साथ गायघाट स्थित सरयू नदी सहित आदि तट का स्थलीय निरीक्षण कर गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने घाटों पर पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, आवागमन के रास्तों तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। भारी बारिश के बावजूद अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति देखी और जहां आवश्यक सुधार की जरूरत दिखाई दी, वहां तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी कर ली जाएं, ताकि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सतर्कता बरतने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ने लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति, जल निकासी तथा आमजन के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या को गंभीरता से लिया जाए और आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करें और विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




