बरसात में वायरल फीवर और टायफाइड का बढ़ता प्रकोप*
नानपारा बहराइच। बरसात के मौसम में वायरल फीवर और टायफाइड जैसी बीमारियों के मामले बढ़ने लगते हैं। दूषित पानी और दूषित भोजन टायफाइड का प्रमुख कारण हैं, जबकि वायरल फीवर हवा में मौजूद वायरस के संक्रमण से फैल सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

*बरसात में वायरल फीवर और टायफाइड का बढ़ता प्रकोप*
नानपारा बहराइच। बरसात के मौसम में वायरल फीवर और टायफाइड जैसी बीमारियों के मामले बढ़ने लगते हैं। दूषित पानी और दूषित भोजन टायफाइड का प्रमुख कारण हैं, जबकि वायरल फीवर हवा में मौजूद वायरस के संक्रमण से फैल सकता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह जानकारी वरिष्ठ एम डी फिजिशियन डॉक्टर गिरीराज वर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में लोगों को साफ एवं स्वच्छ पानी का प्रयोग करना चाहिए। भोजन भी स्वच्छ एवं ताजा ही ग्रहण करें। संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यकतानुसार मास्क का प्रयोग करें और अन्य सावधानियां बरतें।
डॉ. वर्मा ने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा जाता है कि लोग बीमार होने के बाद योग्य चिकित्सक तक नहीं पहुंच पाते, जिसके कारण बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है और मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय रहते योग्य चिकित्सक से जांच एवं परामर्श लें, ताकि बीमारी का उचित उपचार हो सके।