शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, 13 अक्टूबर। थाना रिसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, 13 अक्टूबर। थाना रिसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को भगाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर. जामकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रिसिया करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मंगलवार, 13 अक्टूबर को पुलिस टीम ने रिसिया मोड़ के पास से प्रेम सागर पुत्र राम लखन उर्फ छोटे पासी, निवासी लौखनिया, थाना शारदा नगर, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना रिसिया में मुकदमा अपराध संख्या 262/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) एवं 87 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार राय, हेड कांस्टेबल देवानंद वर्मा तथा कांस्टेबल रितेश यादव शामिल रहे।




