Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नकबजनी के मामले में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

बहराइच, 03 अगस्त। जनपद बहराइच की थाना रानीपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय सफलता प्राप्त की

नकबजनी के मामले में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

 

 

बहराइच, 03 अगस्त।

जनपद बहराइच की थाना रानीपुर पुलिस ने नकबजनी के एक मामले में वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर सराहनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के जेवरात एवं नकदी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी रानीपुर हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को अभियुक्त आकाश सिंह पुत्र रघुपति सिंह, निवासी चिलहरिया, थाना रानीपुर, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, कटघरा कला निवासी वादी दयाशंकर तथा राजकुमार सिंह की तहरीर पर 6 जुलाई 2026 को थाना रानीपुर में मु.अ.सं. 115/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक जोड़ी पायजेब, एक जोड़ी पायल, चार अदद बिछुआ (सभी सफेद धातु) तथा 1,570 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!