राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय कार्यालय मान मंदिर, बरसाना, मथुरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में संगठन के संविधान में आवश्यक संशोधन एवं नए बिंदुओं को शामिल करने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व से संगठनात्मक सुधार एवं कार्यविधियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, संगठनात्मक विस्तार तथा विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए हम सभी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
वजदान अहमद
प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन (भानु)