Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नगर पंचायत कैसरगंज में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

कैसरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पशु चिकित्सालय परिसर के आसपास लंबे समय से गंदगी और झाड़ियां होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। वहीं बारिश के बाद जलभराव की समस्या से भी लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर पंचायत कैसरगंज में गंदगी और जलभराव से लोग परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

रिपोर्ट रीता पाल उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

कैसरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पशु चिकित्सालय परिसर के आसपास लंबे समय से गंदगी और झाड़ियां होने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। वहीं बारिश के बाद जलभराव की समस्या से भी लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वीओ:

मामला नगर पंचायत कैसरगंज क्षेत्र का है, जहां स्थानीय लोगों के मुताबिक पशु चिकित्सालय परिसर और उसके आसपास पिछले कई वर्षों से साफ-सफाई का अभाव बना हुआ है। परिसर के आसपास जंगल-झाड़ियां उगी होने की बात भी लोगों द्वारा कही गई है।

स्थानीय लोगों और पशु चिकित्सालय में अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंचे तीमारदारों का कहना है कि बारिश के मौसम में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का आरोप है कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं अपेक्षा के अनुरूप नजर नहीं आ रही हैं, जबकि कागजों में व्यवस्थाएं पूरी होने का दावा किया जाता है।

वहीं, स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पशु चिकित्सालय परिसर सहित नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

बाइट:

अब सुनिए नगर पंचायत कैसरगंज क्षेत्र की जनता की जुबानी, आखिर उनकी समस्याएं क्या हैं और वे जिम्मेदार अधिकारियों से क्या मांग कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!