*ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच में मनरेगा में बड़ा घोटाला उजागर* *बहराइच विकासखंड शिवपुर | ग्राम पंचायत संकल्पा में फर्जी लेबरों की हाजिरी का खेला जारी
बहराइच जनपद के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत संकल्पा में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, बिना मजदूरों के ही ऑनलाइन हाजिरी भरी जा रही है, जिससे सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट किया जा रहा है।

*ब्रेकिंग न्यूज़: बहराइच में मनरेगा में बड़ा घोटाला उजागर*
*बहराइच विकासखंड शिवपुर | ग्राम पंचायत संकल्पा में फर्जी लेबरों की हाजिरी का खेला जारी*
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच जनपद के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत संकल्पा में मनरेगा कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, बिना मजदूरों के ही ऑनलाइन हाजिरी भरी जा रही है, जिससे सरकारी धन का खुलेआम बंदरबांट किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान, सचिव और एपीओ की मिलीभगत से फर्जी लेबरों के नाम पर हाजिरी लगाई जा रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। गांव के जिस रोड पर 88 लेबरों की चल रही है हाजिरी वहीं रोड पर बड़े-बड़े घास जमे हुए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि मौके पर कोई काम नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में मजदूरों की पूरी संख्या दिखाकर भुगतान लिया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में मजदूर काम पर मौजूद ही नहीं हैं। इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।