बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
बहराइच आसाम रोड। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई बहराइच के तत्वाधान में आज दिनांक 01 अगस्त 2026को आसाम रोड स्थित जिला अध्यक्ष कार्यालय पर संगठन के सभी पत्रकार बंधुओं की मासिक बैठक संपन्न हुई।

बहराइच: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
रिपोर्ट अहमद हुसैन उजाला हिंदी न्यूज़ चैनल
बहराइच आसाम रोड। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद इकाई बहराइच के तत्वाधान में आज दिनांक 01 अगस्त 2026को आसाम रोड स्थित जिला अध्यक्ष कार्यालय पर संगठन के सभी पत्रकार बंधुओं की मासिक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में क्या हुआ
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकारों पर होने वाले हमलों और फर्जी मुकदमों के खिलाफ संगठन हमेशा एकजुट होकर आवाज उठाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से क्षेत्र में हो रही समस्याओं को उजागर कर निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पत्रकार बंधु अहमद हुसैन धनीराम यादव शास्त्र तिवारी राजेशकमार वर्मा छोटेलाल वर्मा गुलशन अवस्थी भीममरिया सत्येंद्र प्रजपति और कई पत्रकार बंधु रहे मौजूद
1. जिले में पत्रकारों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
2. संगठन का विस्तार और नए सदस्यों को जोड़ना
3. फर्जी खबरों और पीत पत्रकारिता पर रोक
4. आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना
बैठक में सभी पत्रकार बंधुओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और उनके समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र और समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।