*केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन कल
बहराइच। मा. राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी का 2 अगस्त को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है

*केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनपद आगमन कल
उमा शंकर गुप्ता यूपी हेड उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच
बहराइच। मा. राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी का 2 अगस्त को जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है
। मा. मंत्री श्रीमती पटेल 2 अगस्त को मध्यान्ह 12 बजे लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच पहुंचकर अपरान्ह 12ः30 बजे गोण्डा रोड स्थित बन सरिता रिसार्ट में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। मा. मंत्री श्रीमती पटेल अपरान्ह 2ः45 बजे झिंगहाघाट, रामगांव रोड स्थित विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के आवास पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर अपरान्ह 3ः15 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगी। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वी.आई.पी./नगर मजिस्ट्रेट ने दी है।