नानपारा अर्बन पीएचसी पर औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला: लापरवाही पर चिकित्सा अधिकारी समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका*
*वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली के प्रकरण को लेकर सीएमओ ने सीएचसी नानपारा का निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश*

*नानपारा अर्बन पीएचसी पर औचक निरीक्षण में लटका मिला ताला: लापरवाही पर चिकित्सा अधिकारी समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका*
*वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली के प्रकरण को लेकर सीएमओ ने सीएचसी नानपारा का निरीक्षण कर दिया दिशा निर्देश*
*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*
बहराइच के नानपारा स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह 9:30 बजे किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में ताला लटका पाया गया। स्थिति यह थी कि निरीक्षण टीम के पहुंचने के बाद चौकीदार ने अधिकारियों के सामने ही अस्पताल का ताला खोला।अर्बन पीएचसी नानपारा और वहां तैनात चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ स्थानीय लोगों से लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। आरोप थे कि चिकित्सा अधिकारी अक्सर अस्पताल देर से आते हैं, ड्युटी समय के दौरान बीच-बीच में उठकर अपने निजी क्लिनिक या चिकित्सा संस्थान पर चले जाते हैं और सरकारी अस्पताल में नाममात्र का समय देते हैं।
इन शिकायतों के सत्यापन के लिए जब 9:30 बजे औचक निरीक्षण किया गया, तो पूरी स्वास्थ्य प्रणाली की पोल खुल गई। पूरा स्टाफ नदारद मिला और अस्पताल पर ताला जड़ा हुआ था।मामले की गंभीरता और लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए कड़ा एक्शन लिया गया है। चिकित्सा अधिकारी समेत अस्पताल के समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। जब तक सभी कर्मचारियों की ओर से स्थिति को लेकर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आ जाता, तब तक उनका वेतन बाधित रहेगा वहीं दूसरी तरफ सीएमओ ने सीएचसी नानपारा का भी औचक निरीक्षण किया ज्ञात हो कि विगत 28 जुलाई को कस्बा नानपारा निवासी जिले के वरिष्ठ पत्रकार राशिद अली की पत्नी अपनी 10 वर्षीय पुत्री रोशनी को लेकर सीएचसी नानपारा में डॉक्टर को दिखाने गई थी तो महिला चिकित्सक ने देखा और टाइफाइड की जांच सीएचसी पर लिखी यहां तैनात टेक्नीशियन ने बच्ची का सैंपल तो ले लिया मगर जांच कर रिपोर्ट नहीं दी वरिष्ठ पत्रकार का मामला होने के कारण इसको मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने सीएचसी नानपारा का निरीक्षण किया और स्टॉप को फटकार लगाते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं




