उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा गायघाट, थाना मोतीपुर स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंधों का लिया गया जायजा*

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.10.2026 को जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा गायघाट, थाना मोतीपुर स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया

 

जनपद बहराइच

*दिनांकः 20.10.2026*

 

*शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा गायघाट, थाना मोतीपुर स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रबंधों का लिया गया जायजा*

 

शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.10.2026 को जिलाधिकारी बहराइच श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा गायघाट, थाना मोतीपुर स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर की गई सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

 

निरीक्षण के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने, विसर्जन मार्गों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विसर्जन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विसर्जन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय बनाए रखते हुए प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। इसके साथ ही विसर्जन स्थल पर निरंतर निगरानी रखते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्री अमित प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

*जनपद बहराइच पुलिस द्वारा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की जाती है।*

 

*मीडिया सेल, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!