Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान में 617 वाहनों के चालान, 8.08 लाख रुपये का जुर्माना

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा अभियान में 617 वाहनों के चालान, 8.08 लाख रुपये का जुर्माना

 

 

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। बहराइच में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं नागरिक पुलिस द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 617 वाहनों के चालान किए गए तथा वाहन चालकों पर कुल 8,08,400 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले 42 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं तेज गति से वाहन चलाने वाले 103 वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने हाईवे पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को हटवाते हुए संबंधित वाहन चालकों को यातायात व्यवस्था बाधित न करने की हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर यात्रा न करें। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!