Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलह कराकर टूटने से बचाया परिवार

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने और पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने के लिए पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र लगातार प्रयासरत

परिवार परामर्श केंद्र ने सुलह कराकर टूटने से बचाया परिवार

 

 

बहराइच ब्यूरो 04 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने और पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने के लिए पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में केंद्र की टीम ने पारिवारिक विवाद से जुड़े एक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर परिवार को टूटने से बचाया। पुलिस अधीक्षक के समक्ष पारिवारिक विवाद के संबंध में सुलह के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। मामले के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के क्रम में केंद्र की टीम ने शिकायतकर्ता की समस्या को विस्तारपूर्वक सुना और समझा। इसके बाद दूसरे पक्ष से संपर्क कर उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया। केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी मतभेद दूर करने और पारिवारिक जीवन को सुचारु बनाए रखने के लिए समझाया-बुझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई। दोनों ने भविष्य में आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करने तथा अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही। परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी। पुलिस के इस प्रयास से एक परिवार को बिखरने से बचाने में सफलता मिली। समझौता कराने वाली टीम में उ0नि0 रमाशंकर मिश्रा, म0मु0आ0 संगीता यादव, म0आ0 गिरजावती यादव, म0आ0 छाया द्विवेदी, म0आ0 निशी त्रिवेदी और म0आ0 अनन्या सिंह शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!