उत्तर प्रदेश

मटकी फोड़ कार्यक्रम में सनातन संरक्षण का दिया संदेश

नानपारा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नानपारा नगर की महाराजा सुहेलदेव शाखा द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया

मटकी फोड़ कार्यक्रम में सनातन संरक्षण का दिया संदेश

 

नानपारा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नानपारा नगर की महाराजा सुहेलदेव शाखा द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण का बालरूप धारण किये अपूर्वा श्रीवास्तव का संघ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर प्रचारक बलजीत ने सनातन संस्कृति एवं उसके संरक्षण विषय पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय जीवन-मूल्यों, संस्कारों, परिवार व्यवस्था, सेवा, सदाचार और राष्ट्रभावना का आधार है। वर्तमान समय में नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म की रक्षा, अन्याय के विरोध, कर्तव्यपालन और समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।

मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया। मटकी फूटते ही उपस्थित लोगों ने “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं तथा सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!