Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच रिजर्व पुलिस लाइन्स बहराइच में परम्परागत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व।

-पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ; पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, मेट्रो डांस अकादमी, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

 

 

बहराइच रिजर्व पुलिस लाइन्स बहराइच में परम्परागत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व।

 

-पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ; पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, मेट्रो डांस अकादमी, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम।*

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, बहराइच में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी स्थापित की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों, मेट्रो डांस अकादमी, पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा विभिन्न भव्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन्स परिसर में पूरे दिन भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही “जय श्रीकृष्ण” एवं “जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से सम्पूर्ण पुलिस लाइन्स परिसर भक्तिमय हो उठा। जन्मोत्सव के उपरान्त श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

 

जनपद के समस्त थानों में भी आयोजित हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद के समस्त थानों में पुलिसकर्मियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय जनसमुदाय के साथ सहभागिता करते हुए पर्व को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जनपद में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पर्व के दृष्टिगत बहराइच पुलिस द्वारा पूरे जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे जनपदवासी निर्भीक एवं सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!