दीपों की रोशनी से सजे सरोवर और स्मारक स्थल, चित्तौरा झील पर हुआ भव्य दीपोत्सव
बहराइच ब्यूरो। जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 40 से अधिक स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे

दीपों की रोशनी से सजे सरोवर और स्मारक स्थल, चित्तौरा झील पर हुआ भव्य दीपोत्सव
बहराइच ब्यूरो।
जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में 40 से अधिक स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के सामूहिक संकल्प से जोड़ना रहा। चित्तौरा झील के तट स्थित महाराजा सुहेलदेव जी स्मारक स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड ने एमएलसी पदमसेन चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की बधाई दी। इसके बाद झील के तट और स्मारक स्थल पर सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान पुरषोत्तम जायसवाल, जिला गन्ना अधिकारी कुमार शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अनुष्का श्रीवास्तव, एडीओ आईएसबी सत्यव्रत श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव, रोहित, एपीओ अनिल गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, सुनील श्रीवास्तव, जतिन यज्ञसेनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। जिले के अन्य चिन्हित सरोवरों, मंदिरों एवं स्मारक स्थलों पर भी दीपोत्सव आयोजित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ किया गया।




