श्रावस्ती: जमुनहा चौकी प्रभारी ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर की पूजा-अर्चना
मल्हीपुर। श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर अंतर्गत चौकी जमुनहा में आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। चौकी परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर 07.08.2026 को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

श्रावस्ती: जमुनहा चौकी प्रभारी ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर की प्रथम स्थापना दिवस पर की पूजा-अर्चना
धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल
श्रावस्ती| उजाला हिंद ONLINE
मल्हीपुर। श्रावस्ती जिले के थाना मल्हीपुर अंतर्गत चौकी जमुनहा में आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला। चौकी परिसर में स्थित भगवान शिव मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर 07.08.2026 को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
चौकी प्रभारी द्वारा मंदिर में विधि-विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान “जय शिव, जय महाकाल” के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। चौकी प्रभारी ने कहा कि मंदिर की स्थापना से क्षेत्रवासियों को पूजा-पाठ के लिए सुविधा मिलेगी और आपसी भाईचारा बढ़ेगा।
श्रावस्ती के जमुनहा चौकी स्थित भगवान शिव मंदिर का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।