Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*सीमा पर एसएसबी का सख्त पहरा, 17 बोरी यूरिया के साथ चार नेपाली तस्कर गिरफ्तार

मिहींपुरवा/बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नानपारा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 बोरी यूरिया उर्वरक (प्रत्येक 45 किलोग्राम) तथा 6 साइकिल के साथ चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है

 

*सीमा पर एसएसबी का सख्त पहरा, 17 बोरी यूरिया के साथ चार नेपाली तस्कर गिरफ्तार*

 

सीमा की चौखट पर कानून का पहरा हर बार जीत जाता है,

 

तस्करी का हर मंसूबा एसएसबी के साहस के आगे हार जाता है।

 

*बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*

 

 

मिहींपुरवा/बहराइच। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), नानपारा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 बोरी यूरिया उर्वरक (प्रत्येक 45 किलोग्राम) तथा 6 साइकिल के साथ चार नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी बाधापुरवा एवं ‘एफ’ समवाय मुख्यालय लौकाही की संयुक्त गश्ती टीम द्वारा की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को स्थानीय सूत्रों से मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर संयुक्त गश्ती दल ने दोपहर लगभग 12:15 बजे सीमा चौकी बाधापुरवा के कार्यक्षेत्र में भदा नदी के समीप, सीमा स्तंभ संख्या 669/25 से लगभग 1.5 किलोमीटर भारतीय सीमा के भीतर गश्त के दौरान छह संदिग्ध व्यक्तियों को भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से यूरिया उर्वरक ले जाते हुए देखा।

 

जवानों द्वारा ललकारने पर सभी तस्कर यूरिया एवं साइकिल छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगे। एसएसबी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो तस्कर अंधेरे और सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहे।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम भरोस चौधरी (46 वर्ष), विकास थारू (25 वर्ष), अनिल कुमार थारू (30 वर्ष) तथा निरंजन थारू (21 वर्ष) के रूप में हुई। सभी आरोपी नेपाल के बर्दिया एवं गुलरिया जनपद के निवासी हैं।

 

कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने 17 बोरी यूरिया उर्वरक और 6 साइकिल बरामद की। बरामद सामान एवं गिरफ्तार चारों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मिहींपुरवा (जनपद बहराइच) के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों और सीमा पार अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क निगरानी, नियमित गश्त और संयुक्त कार्रवाई के माध्यम से सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!