Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान ओलंपियाड में चमकी मिहींपुरवा की प्रतिभाएं, मेधावियों को मिला सम्मान

 मिहींपुरवा स्थित नवयुग इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया

हिंदुस्तान ओलंपियाड में चमकी मिहींपुरवा की प्रतिभाएं, मेधावियों को मिला सम्मान

 

 

मिहींपुरवा बहराइच   ब्यूरो उजाला हिंद ऑनलाइन न्यूज़ चैनल बहराइच

 

मिहींपुरवा स्थित नवयुग इंटर कॉलेज में गुरुवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन की पहल पर आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में हिंदुस्तान ओलंपियाड-2026 के प्रदेश टॉपर आयुष्मान मदेशिया को टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला टॉपर मनीषा यादव को 3100 रुपये तथा समीक्षा मदेशिया को 2100 रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है। इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन के प्रबंधक एवं वरिष्ठ पत्रकार एम. रशीद ने कहा कि फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। ग्रामीण अंचल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सुभाष वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप नारायण मदेशिया, राम मिलन, नाथूराम, उदय प्रताप वर्मा, ओंकार मिश्रा, विनोद शर्मा, अनिल मिश्रा, विजय कुमार, मामून रशीद सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!