Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में लूट का पर्दाफाश: सीओ हर्षिता तिवारी की मॉनिटरिंग और पयागपुर पुलिस की सक्रियता से चार बदमाश दबोचे

₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन, तमंचा व दो बाइक बरामद, बैंक से निकले बीसी संचालक को बनाया था निशाना

24 घंटे में लूट का पर्दाफाश: सीओ हर्षिता तिवारी की मॉनिटरिंग और पयागपुर पुलिस की सक्रियता से चार बदमाश दबोचे

 

उजाला हिन्द न्यूज चैनल बहराइच से रविन्द्र कुमार कि रिपोर्ट

 

₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन, तमंचा व दो बाइक बरामद, बैंक से निकले बीसी संचालक को बनाया था निशाना

 

संसू, पयागपुर (बहराइच)। भिंगुरी पुल के पास बीसी संचालक से दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का बहराइच पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी के लगातार पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष पयागपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस तथा स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ₹2.10 लाख नकद, पीओएस मशीन, एक तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम गठित की थी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह के निर्देशन में चलाए गए अभियान की कमान सीओ हर्षिता तिवारी ने संभाली। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के समन्वय से पुलिस ने आरोपितों तक पहुंच बनाई।

 

बैंक से पीछा कर पुल के पास लूटी थी नकदी

 

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को अयोध्या प्रसाद शुक्ल इण्डियन बैंक की खजुही शाखा से नकदी निकालकर अपनी बीसी केंद्र की ओर जा रहे थे। भिंगुरी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर नकदी छीन ली और फरार हो गए। घटना दर्ज होने के बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की।

 

रकम बांटने से पहले ही दबिश, चारों गिरफ्तार

 

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल चारों आरोपी दो मोटरसाइकिलों से मसैडी की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पयागपुर ने टीम के साथ घेराबंदी की। स्वाट/सर्विलांस टीम के सहयोग से चारों आरोपितों को दबोच लिया गया। पूछताछ में उन्होंने लूट की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि वे लूटी गई रकम का बंटवारा करने जा रहे थे।

 

यह हुई बरामदगी

 

– ₹2,10,400 नकद

– एक पीओएस मशीन

– एक तमंचा (.315 बोर)

– एक कारतूस

– दो मोटरसाइकिल

– अन्य संबंधित दस्तावेज

 

गिरफ्तार आरोपित

 

मोहम्मद सहबान (शिवदहा), सूर्यकुमार सिंह, जयसिंह और वीरेन्द्र प्रताप सिंह (तीनों निवासी लखाहीपुतलीतारा, थाना पयागपुर)।

 

क्षेत्र में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीओ हर्षिता तिवारी की सतत निगरानी और पयागपुर थाना पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से गंभीर वारदात का बेहद कम समय में खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!