मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन एवं पुलिस विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस एवं अन्य विभागों से सहायता प्राप्त करने के लिए वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही 112 सेवा के पैनिक बटन एवं मोबाइल के माध्यम से आपातकालीन सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया का डेमो भी दिया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीमों द्वारा पंपलेट वितरित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।




