उत्तर प्रदेश

अफीम तस्करी में नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 1.135 किलो अफीम बरामद

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। बहराइच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

अफीम तस्करी में नेपाली नागरिक गिरफ्तार, 1.135 किलो अफीम बरामद

 

बहराइच ब्यूरो 08 अक्टूबर। बहराइच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 से 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा 07 अक्टूबर को रुपईडीहा चेक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक नेपाली नागरिक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.135 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रजित ओली पुत्र नरबहादुर ओली, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम स्याला वार्ड नंबर 02, नगर पालिका आठ बिसकोट, थाना आठ बिसकोट, जिला रुकुम, राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना रुपईडीहा में मु0अ0सं0 276/2026 के तहत धारा 8/18(C) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। बरामदगी में अफीम के अलावा 4,500 नेपाली रुपये, 80 भारतीय रुपये तथा एक कीपैड मोबाइल फोन भी मिला है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय बहराइच रवाना कर दिया गया। कार्रवाई में थाना रुपईडीहा के उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, आरक्षी विकास प्रजापति, विपेन्द्र सिंह व अमित सिंह तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा कैंप रुपईडीहा के एसआई/जीडी देवेन्द्र सिंह, एएसआई पवन कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार महतो, राम वकिल व प्रवीण कुमार तथा डॉग मिस्टी बी-875 शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!