Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ‘आत्मा’ की बैठक

बहराइच 25 अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गर्वनिंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ‘आत्मा’ की बैठक

 

 

बहराइच 25 अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कृषि तकनीक प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गर्वनिंग बोर्ड एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना की समीक्षा के दौरान उपस्थित सदस्यों के सुझाव पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योजना अंतर्गत प्रावधानित 70 किसानों का प्रशिक्षण डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समस्तीपुर बिहार में आयोजित कराया जाय। बैठक में उपस्थित गन्ना कृषक सदस्यों के सुझाव पर जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले के गन्ना कृषकों को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान कोयंबटूर के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा जाय।

इसी प्रकार गवर्निग बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना भूमि संरक्षण विभाग की जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति/जिला मिशन समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी योजना अधिकारियों को कार्य योजना में दिए गए प्रावधानों के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए। गवर्निंग बोर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत रू. 274.80 लाख की योजना भी अनुमोदित की गई।

इस अवसर पर डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ,जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक जितेंद्र नाथ मसंद के साथ-साथ अन्य समस्त विभागों के अधिकारी गण, प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!