बहराइच: नवाबगंज में इंडियन बैंक की चेकिंग, SI रामाज्ञा यादव ने स्टाफ के साथ किया निरीक्षण
नवाबगंज, बहराइच बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर थाना नवाबगंज पुलिस लगातार सजग है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव अपने स्टाफ के साथ नवाबगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा पहुंचे और बैंक परिसर की चेकिंग की।

बहराइच: नवाबगंज में इंडियन बैंक की चेकिंग, SI रामाज्ञा यादव ने स्टाफ के साथ किया निरीक्षण
नवाबगंज, बहराइच
बैंक और ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर थाना नवाबगंज पुलिस लगातार सजग है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव अपने स्टाफ के साथ नवाबगंज स्थित इंडियन बैंक शाखा पहुंचे और बैंक परिसर की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान एसआई यादव ने बैंक के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी का जायजा लिया। बैंक में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी गई और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
उपनिरीक्षक रामाज्ञा यादव ने बैंक मैनेजर और स्टाफ से बात कर आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने के लिए डायल 112 नंबर साझा किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों और भीड़-भाड़ के मौसम को देखते हुए बैंक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।
बैंक चेकिंग से ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों में सुरक्षा का भाव दिखा। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बैंक परिसर में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।




