रिसिया: गायत्री विद्यापीठ में “हर घर तिरंगा” के तहत तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता 🇮🇳
*गायत्री विद्यापीठ पी.जी. कॉलेज, रिसिया* में आज "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।

रिसिया: गायत्री विद्यापीठ में “हर घर तिरंगा” के तहत तिरंगा रैली और रंगोली प्रतियोगिता 🇮🇳
रिसिया| उजाला हिंद ONLINE
रिपोर्ट:उमा शंकरउजाला हिंद
*गायत्री विद्यापीठ पी.जी. कॉलेज, रिसिया* में आज “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत दो चरणों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत *तिरंगा रैली* से हुई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर कॉलेज परिसर में रैली निकाली। रैली में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
रैली का आयोजन *कार्यक्रम संयोजक डॉ. मुकेश चन्द्र श्रीवास्तव* के मार्गदर्शन में हुआ। रैली में *प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों* ने भी भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
दूसरे चरण में *गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका सुबी खान* के कुशल निर्देशन में छात्राओं द्वारा *रंगोली प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया। छात्राओं ने तिरंगा, देशभक्ति और आजादी के प्रतीकों से कई खूबसूरत रंगोलियों का चित्रण किया।
इस अवसर पर *प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी, प्रो. दया राम यादव, डॉ. सुभाष श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. मिथलेश चौधरी, डॉ. पवन कुमार वर्मा, डेविड पांडेय, उमेश कुमार वर्मा, सत्यम सिंह, आकाश उपस्थित रहे




