Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती – वोट नहीं मिला तो रास्ता ही बंद कर दिया, प्रधान-सचिव पर ग्रामीणों का आरोप

जनपद श्रावस्ती के तहसील व ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के मजरा खटकनदेवरा में प्रधान और सचिव की मनमानी से ग्रामीण राम स्वरूप यादव रजितराम प्रेम नारायण अम्बरलाल राम दयाल का आरोप है कि परशुराम के घर से राम मनोहर के घर तक जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा

श्रावस्ती – वोट नहीं मिला तो रास्ता ही बंद कर दिया, प्रधान-सचिव पर ग्रामीणों का आरोप

 

राम सागर निषाद ब्लॉक रिपोर्टर जमुनहा श्रावस्ती

 

श्रावस्ती, जमुनहा

जनपद श्रावस्ती के तहसील व ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के मजरा खटकनदेवरा में प्रधान और सचिव की मनमानी से ग्रामीण राम स्वरूप यादव रजितराम प्रेम नारायण अम्बरलाल राम दयाल का आरोप है कि परशुराम के घर से राम मनोहर के घर तक जाने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद पड़ा है। रास्ते में गड्ढे और कीचड़ होने के कारण राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या की शिकायत लेकर प्रधान के पास पहुंचे तो प्रधान ने साफ कह दिया कि “मैं इस गांव से वोट नहीं पाती हूं, इसलिए काम नहीं करवाऊंगी।”

 

इस बंद रास्ते की वजह से गांव में बना पंचायत सचिवालय और दूध की डेयरी तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को दूध देने और सरकारी कामों के लिए सचिवालय जाने में भारी दिक्कत हो रही है।

 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर अविलंब रास्ते को चालू कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!