जलभराव से बेहाल हुआ मनकौरा का प्राथमिक विद्यालय, प्रधान भीम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निकासी की मांग
श्रावस्ती जिले के ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोना के मजरा मनकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के रास्तों और प्रांगण में भरे पानी के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई दिनों से जमा गंदे पानी और कीचड़ की वजह से परिसर में प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं है।

जलभराव से बेहाल हुआ मनकौरा का प्राथमिक विद्यालय, प्रधान भीम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने
उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, निकासी की मांग
श्रावस्ती के ब्लॉक जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोना के मजरा मनकौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के रास्तों और प्रांगण में भरे पानी के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। कई दिनों से जमा गंदे पानी और कीचड़ की वजह से परिसर में प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं है।
मामले को लेकर ग्रामीण राम जग मौर्य राम स्वरूप वर्मा पिंटू वर्मा श्याम लाल परम हंस मोगरे पच सरदार सिंह में काफी आक्रोश है। बीते दिनों ग्राम प्रधान भीम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्कूल का निरीक्षण किया। जलभराव के कारण बच्चे गिरते-पड़ते स्कूल आ रहे हैं। शिक्षकों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है।
समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान भीम सिंह और ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है ज्ञापन में मांग की गई है कि स्कूल परिसर और आसपास के रास्तों से तत्काल पानी की निकासी कराई जाए, नाली-नाले की सफाई कराई जाए और परिसर की मरम्मत की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
ग्राम प्रधान ने कहा कि अगर जल्द जल निकासी नहीं हुई तो बरसात में संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से बहुत जल्द कार्रवाई की मांग की है,
फिलहाल ग्रामीण शासन-प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस समस्या का तुरंत निस्तारण कराने की मांग



