जनपद बहराइच में चैन स्नैचिंग की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण
बहराइच में आज रात पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ आज देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना मटेरा की संयुक्त टीम की शातिर अपराधी से पुलिस मुठभेंड़।

जनपद बहराइच में चैन स्नैचिंग की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण
बहराइच में आज रात पुलिस और शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़
आज देर रात क्राइम ब्रांच की स्वॉट व थाना मटेरा की संयुक्त टीम की शातिर अपराधी से पुलिस मुठभेंड़।
चैन स्नैचिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली।
अभियुक्त का आधा दर्जन से अधिक मुकदमों का आपराधिक इतिहास।
कई मुकदमों में था वांछित
अभियुक्त का एक साथी मौके का फायदा उठा कर फरार।जिसकी तलाश में कई टीमें कर रही हैं काम्बिंग
मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद
थाना मटेरा पुलिस को दिनांक 01.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि वादी गंगोत्री पत्नी सुरेन्द्र नि० सुआगाड़ा थाना कोतवाली जनपद लखीमपुर अपने फूफा हरिद्वार पिता शंकरपुर निवासी जंगलीनाथ थाना नानपारा के यहाँ से वापस घर आ रही थी तभी गुलालपुरवा टोल प्लाजा से पहले दो अज्ञात बाइक सवार द्वारा झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गये। प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मटेरा पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 304(2) पंजीकृत कराया गया पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा तीन टीमों का गठन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए जिनसे पुलिस को दोनों अपराधियों के बारे में बेहद अहम सुराग प्राप्त हुए ।पुलिस टीमें लगातार अपराधियों की तलाश कर रही थी ,इसी क्रम मे आज दिनांक 02/03.09.2026 की रात्रि को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम व थाना मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 02.09.2026 को 02 बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल लिए हुए मटेरा से शंकर पुर नानपारा रोड़ पर बिलवा नहर मोड़ पर से जा रहे थे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियत से फायर कर दिया, आत्मरक्�




