Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जनजागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प

बहराइच ब्यूरो 05 सितंबर। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र (गायत्री पुरम मैदानी बाबा आश्रम) परिसर में गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन किया गया

जनजागरण अभियान चलाने का लिया संकल्प

 

 

बहराइच ब्यूरो 05 सितंबर।

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर गायत्री चेतना केंद्र (गायत्री पुरम मैदानी बाबा आश्रम) परिसर में गौ संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौ पालन और गौ संरक्षण के लिए जनजागरण अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही परिसर में पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण गौ एवं प्रकृति संरक्षण के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने बचपन से ही गौ पालन को बढ़ावा देकर प्रकृति संरक्षण का बहुआयामी संदेश दिया, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के विचारों से प्रेरणा लेकर जन-जन को गौ पालन से जोड़ने की आवश्यकता है, तभी प्रकृति और पर्यावरण का प्रभावी संरक्षण संभव होगा। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए संगठन द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण कर स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। गायत्री चेतना केंद्र के प्रबंधक एवं प्राचार्य आरपीएन श्रीवास्तव ने बताया कि चेतना केंद्र के माध्यम से क्षेत्रीय लोगों को कृषि एवं गौ आधारित रोजगार सृजन के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के माध्यम से सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक संस्कार मंदिर परिसर में निःशुल्क संपन्न कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन संघ विचारक ओम प्रकाश सक्सेना ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरणविद् अयोध्या प्रसाद अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ चिंतक अर्जुन कुमार दिलीप ने की। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में पंचवटी प्रजाति के पौधे रोपित कर गौ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में चेतना केंद्र उपाध्यक्ष इंजीनियर राधेश्याम श्रीवास्तव, लोकदल जिलाध्यक्ष राम रूप मिश्रा एडवोकेट, समाजसेवी अजय प्रकाश निगम, राकेश जायसवाल, मालवीय मिशन जिला मंत्री आशुतोष मिश्रा, बृजेश मिश्रा, गौ पालक शिव पूजन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर्व का आयोजन गायत्री परिजन कांति मिश्रा ने वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!