Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तहसील मिहींपुरवा में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

बहराइच ब्यूरो  05 सितम्बर। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील ।मिहींपुरवा में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ

तहसील मिहींपुरवा में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

 

 

बहराइच ब्यूरो

05 सितम्बर।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील ।मिहींपुरवा में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, डीडीओ राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

एसपी ने क्षेत्र के व्यक्तियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होनें स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा में प्राप्त 28 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील कैसरगंज में प्राप्त 51 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 06, तहसील सदर बहराइच में प्राप्त 29 के सापेक्ष 02, महसी में प्राप्त 27 के सापेक्ष 03, नानपारा में प्राप्त 38 के सापेक्ष 24 व पयागपुर में प्राप्त 35 प्रार्थना-पत्रों के सापेक्ष 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!